- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
उज्जैन: होटल में मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के ठहरने पर हंगामा, मोबाइल में मिले अश्लील फोटो–वीडियो; होटल प्रबंधन पर भी जांच की मांग!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात लोहे का पुल स्थित एक होटल में रुक रहे युवक-युवती को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि होटल डिमांड में एक मुस्लिम युवक, कोटा निवासी मोहम्मद शाकिब, एक हिंदू युवती के साथ ठहरा हुआ है। इस मामले को संवेदनशील मानते हुए मंच के महानगर संयोजक रीतेश माहेश्वरी अपने साथियों और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
होटल के कमरे में दबिश देकर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में शाकिब ने युवती को अपनी बहन बताया, लेकिन कार्यकर्ताओं को उसकी बात पर संदेह हुआ। जांच के दौरान पता चला कि होटल रजिस्टर में उनके ठहरने की कोई आधिकारिक एंट्री नहीं की गई थी। केवल आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर उन्हें कमरा दे दिया गया था, जो होटल नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
मामला और गंभीर तब हुआ जब कार्यकर्ताओं ने युवक का मोबाइल फोन चेक किया। उसमें युवती के साथ-साथ अन्य महिलाओं के भी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पाए गए। हालांकि, युवती ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया।
इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजकर उसके परिवार को सूचना दी गई, जबकि मोहम्मद शाकिब के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि युवती की ओर से लिखित शिकायत न मिलने के कारण सीमित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह भदोरिया ने कहा कि महाकाल क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है, ऐसे में पुलिस को इस मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए। साथ ही, होटल संचालक पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, क्योंकि उसने बिना पूरी पहचान प्रक्रिया के जोड़े को कमरा दिया और 7 अगस्त से ठहरने की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी।