- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
6 महीने से बंद पड़ा उज्जैन का नया कम्युनिटी हॉल, निगम आयुक्त ने फाइल तलब कर रेट तय करने की तैयारी तेज़ की
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन नगर निगम के नए कम्युनिटी हॉल को लेकर महीनों से चल रही अनिश्चितता आखिरकार खत्म होने की ओर है। शहरवासियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन छह महीने से इसका लोकार्पण और उपयोग शुरू नहीं हो पाया था। कारण—भवन के किराया दर और उपयोग संबंधी नीतियों को लेकर निगम अधिकारियों की चुप्पी और निर्णय लेने में देरी।
सूत्रों के अनुसार, निगम आयुक्त अब इस मामले में सक्रिय हो गए हैं और जल्द ही नए कम्युनिटी हॉल के रेट तय किए जाएंगे। आयुक्त ने संबंधित फाइल तलब कर ली है और इसके साथ ही निर्णय प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। इस कदम से उन आम नागरिकों को राहत मिलेगी जो शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए सुलभ दरों पर स्थान किराए पर लेने के इच्छुक हैं।
दिलचस्प बात यह है कि नगर निगम में हाल ही में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव भी हुआ है। निजी सचिव के पद पर कार्यरत मनीष भावसार को हटाकर उनकी जगह राजदीप को नियुक्त किया गया है। यह बदलाव भी निगम आयुक्त की कार्यशैली में तेजी लाने की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से तैयार इस भवन का उपयोग न हो पाना सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। हॉल में आधुनिक सुविधाएं मौजूद होने के बावजूद आम लोग सिर्फ इस वजह से वंचित थे कि किराया दर और बुकिंग नियम तय नहीं किए गए थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि तय दरों के साथ इसका उद्घाटन होगा और आम नागरिकों को एक किफायती एवं सुलभ स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
अगर यह निर्णय जल्द लागू हो जाता है, तो न केवल सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी, बल्कि नगर निगम की आय में भी इजाफा होगा। वर्षों से अधूरी पड़ी यह पहल, प्रशासनिक सक्रियता के बाद, शहर के सामाजिक ढांचे को मजबूती देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।