- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
उज्जैन के सिद्ध आश्रम घाट पर नशे में धुत युवक-युवती का हंगामा, वीडियो वायरल: बैग से निकली शराब की बोतलें, पुलिस ने किया गिरफ्तार!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के सिद्ध आश्रम घाट पर मंगलवार शाम एक अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला। एक युवक और युवती नशे की हालत में घाट पर बैठे मिले, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जब दोनों को संदिग्ध हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामघाट चौकी पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन युवती पानी में पैर डुबोकर बैठी रही और बाहर आने से मना कर दिया। पुलिस को दो महिलाओं की मदद लेनी पड़ी, तब जाकर युवती को बाहर निकाला गया।
घटनास्थल पर आलू चिप्स और डिस्पोजल गिलास भी मिले, लेकिन युवती ने इनसे अपना कोई संबंध होने से इनकार कर दिया। जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम योगेश (पिता ओमप्रकाश) निवासी नंदानगर, इंदौर बताया और युवती को अपनी दोस्त बताया। शक गहराने पर जब पुलिस ने युवक का बैग चेक किया, तो उसमें से शराब की खाली बोतल बरामद हुई। इसके बाद दोनों को महाकाल थाने ले जाया गया, जहां उनसे आगे की पूछताछ जारी है।
इसी दौरान उज्जैन में ही एक और सनसनीखेज घटना घटी। नशे में धुत एक व्यक्ति संतुलन खोकर तालाब में जा गिरा। तालाब किनारे मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने घाट और तालाब के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।