- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
महाकाल के आंगन में उमा सांझी उत्सव की धूम: 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा उमा सांझी महोत्सव, 4 अक्टूबर को निकलेगी उमा माता की सवारी
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में धर्म, संस्कृति व लोककला का महापर्व उमा सांझी महोत्सव 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। साथ ही 4 अक्टूबर को उमा माता की सवारी निकलेगी।
बता दें, उमा सांझी महोत्सव हर वर्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष उमा-सांझी महोत्सव का आयोजन 28 सितंबर अश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी से 2 अक्टूबर अश्विन शुक्ल द्वितीया तक होगा। इस पांच दिवसीय आयोजन में महाकाल मंदिर के आंगन में सांस्कृतिक उत्सव होगा, साथ ही महाकाल मंदिर के सभामंडप में संझा सजाई जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन सायं-आरती के पश्चात लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही बच्चों के लिए रंगोली व अन्य स्पर्धाओं का आयोजन होगा। वहीं 4 अक्टूबर को चंद्र दर्शन की द्वितीया पर उमा माता की सवारी महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर पारंपरिक मार्ग से शिप्रा तट तक जाएगी। शिप्रा पर संझा विसर्जन व पूजन के बाद सवारी वापस मंदिर आती है। वहीं, इस पांच दिवसीय आयोजन में पांच दिन तक संध्या के समय चयनित लोक कलाकारों द्वारा गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाती हैं।