- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निभाई 250 साल पुरानी परंपरा!
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया:
सावन-भादौ माह में भगवान महाकाल की राजसी सवारी सोमवार को निकली। इस दौरान सिंधिया राजवंश की 250 साल से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजसी सवारी में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने सत्यनारायण मंदिर के पास पालकी में सवार भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया। बता दें, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे युवराज महाआर्यमन के साथ महाकाल की भक्ति में झूमते दिखाई दिए। राजसी सवारी में सिंधिया ने झांझ और बेटे ने डमरू बजाया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने X पर लिखा – “शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं, शिव ही सुंदर हैं.. आज, उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी में उमड़ा जन सैलाब भगवान शिव के प्रति जनता की भक्ति और आस्था का सुंदर प्रतीक था। बाबा महाकाल की यात्रा में शामिल होने से एक नई शक्ति और ऊर्जा मिली। पूजा अर्चना कर सभी देशवासियों के सुख और समृद्धि के लिए की कामना की। जय बाबा महाकाल!”
बता दें, राजसी सवारी में भगवान महाकाल ने 6 स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। वहीं, हेलिकॉप्टर से सवारी पर फूल बरसाए गए। भगवान महाकाल की सवारी में शामिल भजन मंडली लोकनृत्य करते चल रही थी, साथ में झांकियां भी उनके साथ आगे बढ़ रही थीं। भगवान महाकाल की राजसी सवारी में 70 भजन मंडलियां शामिल हुईं।