- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन में अनोखी विदाई: जन्मदिन पर हैप्पी बर्थडे सांग के साथ बुजुर्ग महिला को दी अंतिम विदाई!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में एक ऐसी अनोखी और भावुक विदाई देखने को मिली, जिसने सभी को चौंका दिया। नागदा की शारदा गली में रहने वाली 65 वर्षीय मनोरमा मारू का निधन शुक्रवार को हुआ, और यह संयोग था कि उनका जन्मदिन भी उसी दिन था। लेकिन मौत के इस गहरे दुख के बावजूद, उनके परिवार और रिश्तेदारों ने एक अजीब और सजीव तरीके से उन्हें अंतिम विदाई दी। उन्होंने हैप्पी बर्थडे गाकर, श्रद्धा सुमन अर्पित किए, जैसे यह किसी जश्न का मौका हो, न कि दुख का।
यह सिर्फ एक अंतिम विदाई नहीं थी, बल्कि एक जीवन की सच्ची प्रेरणा भी थी। मनोरमा ने हमेशा दूसरों के भले के लिए जीने की ठानी थी, और उनकी मृत्यु के बाद, उन्होंने अपनी देहदान करने की इच्छा जाहिर की थी। परिवार ने उनकी इच्छाओं को पूरा करते हुए उनका शव उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज को दे दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस साहसिक कदम के लिए राजकीय सम्मान की घोषणा की, और इसी के साथ नगर में देहदान का यह पहला ऐतिहासिक मामला बन गया। यह भी खास था कि इस देहदान के कागजात सिर्फ चार दिन पहले ही भरे गए थे।