- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
भगवान महाकाल को दान में आई अनोखी भेंट! भक्त ने गुप्त दान में चढ़ाई अमेरिकी डॉलर की माला, तीन फीट लंबी माला में है 200 से अधिक अमेरिकन डॉलर के नोट
उज्जैन लाई, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
दान एक ऐसा काम है जो इंसानियत की भलाई के लिए बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ देने वाले को खुशी मिलती है, बल्कि लेने वाले को भी मदद मिलती है। मंदिरों में दान करने से धार्मिक कार्यों को बढ़ावा मिलता है और समाज में एकता का अहसास होता है।
इसी कड़ी में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक भक्त ने गुप्त दान करते हुए अमेरिकन डॉलर की माला भगवान महाकाल को भेंट की है। यह माला ऐसे समय भेंट की गई है जब हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका का चुनाव जीता है।
बता दें, “महाकाल के दरबार में हर भक्त अपनी आस्था के साथ एक अनमोल भेंट लाता है। ऐसे में शनिवार को भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने भगवान महाकाल को एक अनोखी भेंट अर्पित करते हुए अमेरिकन डॉलर की माला दान की। “तीन फीट लंबी इस माला में 200 से अधिक अमेरिकन डॉलर के नोट जुड़े हुए थे, और बीच में लिखा था—’जय श्री महाकाल’। यह माला न केवल दान की अनोखी परंपरा को दर्शाती है, बल्कि भगवान महाकाल के प्रति भक्तों की गहरी श्रद्धा को भी उजागर करती है।