- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे श्री महाकालेश्वर मंदिर , भस्म आरती में शामिल होकर लिया भगवान का आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया :
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ही वीवीआईपी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को
उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां वे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती के पश्चात स्वतंत्र देव सिंह ने चांदी गेट के पास देहरी पर शीश झुकाकर भगवान महाकाल को नमन किया जल अर्पित कर पूजन अर्चन किया। दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति की और से मंत्री देव सिंह का लड्डू प्रसाद देकर सम्मान किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल का देशवासियो पर आशीर्वाद बना रहे, गरीबों के कल्याण के लिए पीएम मोदी, सीएम योगी और सीएम मोहन यादव पर भगवान आशीर्वाद पर बना रहे और इसी तरह ये गरीबो की सेवा करते रहे यही भगवान से प्रार्थना की है।
बता दें, स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश के राजनीति का जाना माना नाम है, स्वतंत्र देव सिंह यूपी भाजपा के अध्यक्ष भी रहे है।

![]()
![]()