- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
विक्रमोत्सव 2025: उज्जैन में अन्नू कपूर की अगुवाई में होगी ऐतिहासिक “उज्जयिनी अंताक्षरी”, पहले दिन 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन; 24 प्रतिभागी करेंगे फाइनल में जोरदार मुकाबला
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के ऐतिहासिक विक्रमोत्सव में इस बार परंपरा और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 13 मार्च को घंटाघर चौराहा (टॉवर चौक) पर खास अंताक्षरी का आयोजन किया जा रहा है, जिसे होस्ट करेंगे मशहूर अभिनेता और एंकर अन्नू कपूर। संगीत, श्लोक और कविताओं के रंग में रंगी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शहरभर में उत्साह चरम पर है।
बता दें, मंगलवार को प्रसिद्ध अभिनेता और अंताक्षरी के जाने-माने होस्ट डॉ. अन्नू कपूर की इस प्रतियोगिता के ऑडिशन का शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले ही दिन 200 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन में भाग लेने के लिए 240 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और 110 ने ऑफलाइन आवेदन किया, जिससे यह साफ हो गया कि उज्जैनवासियों को संगीत से कितना प्रेम है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के संगीत प्रेमी इस अनोखी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित नजर आए। प्रतिभागियों ने कविताएं, श्लोक, फिल्मी और गैर-फिल्मी गीतों के माध्यम से अपनी गायन प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
वहीं, प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल बेहद अनुभवी था, जिसने न केवल गायन प्रतिभा को परखा बल्कि प्रतिभागियों को सुधारात्मक सुझाव भी दिए, जिससे उनका प्रदर्शन और निखर सके। बुधवार को ऑडिशन के अंतिम दिन फाइनल 24 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जो 13 मार्च को घंटाघर चौराहा (टॉवर चौक) पर होने वाली “उज्जयिनी अंताक्षरी” में अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस अंताक्षरी प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रतिभागी सिर्फ फिल्मी गानों तक सीमित नहीं रहेंगे। इस बार संस्कृत श्लोक, कविताएं और अन्य भाषाओं के गीत भी अंताक्षरी में शामिल किए जाएंगे, जिससे यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन बल्कि संस्कृति और परंपरा से भी जुड़ा रहेगा।
कैसे होगी प्रतियोगिता?
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 11 और 12 मार्च को ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें शहरभर से लगभग 800 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। ऑडिशन के बाद 60-70 प्रतिभागियों का चयन होगा, जिनमें से 24 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी अंतिम मुकाबले में पहुंचेंगे। इन्हें छह टीमों में बांटा जाएगा, और 13 मार्च को इनका महामुकाबला होगा।
फाइनल राउंड में हर प्रतिभागी को 100 अंक अर्जित करने का मौका मिलेगा। अंताक्षरी प्रतियोगिता को कई रोमांचक चरणों में बांटा गया है—
- गानों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पुरानी फिल्मों और गीतों के फुटेज दिखाए जाएंगे, जिनसे संबंधित सवाल होंगे।
- बर्जर राउंड, जिसमें प्रतिभागियों को फिल्मी गानों, संस्कृत श्लोकों और कविताओं के आधार पर जवाब देना होगा।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक विशेष वेबसाइट बनाई गई है, जहां से इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वे अपनी सुविधा के अनुसार ऑडिशन स्लॉट का चयन कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क होगी।