- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
उज्जैन में सड़क पर जन्मदिन के नाम पर हिंसा! बर्थडे पार्टी से मना करने पर घर में घुसकर किया हमला, पांच लोग घायल; घटना का वीडियो वायरल
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में एक साधारण सा जन्मदिन का जश्न अब खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया है। जी हाँ, उज्जैन शहर में सड़क पर जन्मदिन मनाने को लेकर एक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जो अब तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो वायरल हो जाने के बाद यह मामला सुर्खियों में है।
दरअसल, देसाई नगर निवासी स्वयं त्रिपाठी ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए सड़क पर डीजे की व्यवस्था की थी और अपने दोस्तों को बुलाया। इसके साथ ही सड़क पर जोरदार शोर-शराबा होने लगा। इस शोर से परेशान होकर कुछ लोगों ने विरोध किया, जिनमें से एक जोगेंद्र सिंह गौड़ ने डीजे की आवाज कम करने की अपील की। लेकिन यह कहां रुकने वाला था! खुद स्वयं त्रिपाठी और उसके साथी इससे गुस्से में आ गए और विरोधियों से विवाद करने लगे।
जब मामला बढ़ा, तो जोगेंद्र सिंह गौड़ ने पुलिस को बुला लिया, लेकिन उससे पहले ही स्वयं और उसके साथियों ने हाथों में लाठी, तलवार और चाकू जैसे खतरनाक हथियार लेकर घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में जोगेंद्र, विजय गौड़, रोहित गौड़, सुमित गौड़ और अंकित गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना केवल एक सड़क पर जन्मदिन मनाने का विवाद नहीं था। स्वयं त्रिपाठी, जो कि पूर्व रिकॉर्डेड बदमाश है, का पहले से कई आपराधिक मामलों में नाम है। हाल ही में उसे जेल से रिहा किया गया था और उसकी पुरानी दुश्मनी ने इस घटना को जन्म दिया। अंकित और उसके परिवार के कुछ सदस्य उसकी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कर रहे थे, जिससे स्वयं त्रिपाठी और उसके साथियों को गुस्सा आ गया और उन्होंने मारपीट की।
एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि स्वयं त्रिपाठी और उसके साथी तरुण गिरी, राज मेहता, जग्गू पासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस का कहना है कि जिन्होंने घर में घुसकर हमला किया है, उनकी पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले में धारा 307 (हत्या के प्रयास) को भी जोड़ा और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साफ तौर पर कहा, “सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के अश्लील या अभद्र व्यवहार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अगर किसी ने भी ऐसा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”