- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
पेरिस ओलिम्पिक 2024 में ब्रॉन्ज मैडल जितने वाली टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद महाकाल पहुंचे : कलेक्टर और SP ने किया सम्मान …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया :
पेरिस ओलिम्पिक 2024 में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। इस दौरान विवेक ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपरिवार भगवान महाकाल के दर्शन किए।
बता दें,पेरिस ओलंपिक गेम में भाग लेने से पहले विवेक भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। वहीं, मनोकामना पूरी होने के बाद वह फिर से भगवान महाकाल के दर पर माथा टेकने पहुंचे हैं।
मंदिर में दर्शन के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने उनका स्वागत और सम्मान किया।
मीडिया से बात करते हुए विवेक सागर ने कहा, “भगवान महाकाल की कृपा से ही भारतीय हॉकी टीम का नाम पूरे देश में ऊंचा हुआ है। सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने आगामी ओलंपिक गेम्स के लिए मेहनत करने का संदेश दिया।”
उन्होंने बताया कि पेरिस ओलिम्पिक में भाग लेने से पहले भी उन्होंने भगवान महाकाल का दर्शन किया था, और मनोकामना पूरी होने के बाद पुनः दर्शन के लिए आए हैं। विवेक सागर मध्यप्रदेश के नर्मदापरम जिले की तहसील इटारसी के निवासी हैं। टोक्यो ओलिम्पिक 2020 में उनके शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का परचम लहराया था।