- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में हर माता पंडाल पर महिला पुलिस अधिकारी तैनात, श्रद्धालुओं को मिलेगी त्वरित मदद: उज्जैन पुलिस ने निकाली बाइक रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
नवरात्रि महोत्सव में श्रद्धा और आस्था के साथ-साथ सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उज्जैन पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान की शुरुआत की है।
शहर के प्रमुख गरबा पंडालों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 50 से अधिक महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को मैदानी ड्यूटी पर लगाया है। ये टीमें न केवल सड़कों पर गश्त करती नजर आ रही हैं, बल्कि गरबा पंडालों का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था भी परख रही हैं।
बाइक रैली से दी सुरक्षा का संदेश
महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए उज्जैन पुलिस ने एक बाइक रैली भी निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली की शुरुआत की।
एसपी शर्मा ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर माता पंडालों और धार्मिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा और सतर्कता से जुड़े सुझाव देना जरूरी है। पुलिस का प्रयास है कि हर महिला सुरक्षित और निडर होकर उत्सव का आनंद उठा सके।
हर माता पंडाल पर महिला पुलिस की तैनाती
अभियान के तहत उज्जैन के सभी प्रमुख माता पंडालों पर दो-दो महिला पुलिस अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। ये अधिकारी न केवल श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देंगी बल्कि हेल्पलाइन नंबर और आपातकालीन सहायता से जुड़ी जानकारियां भी उपलब्ध कराएंगी। किसी भी स्थिति में त्वरित मदद पहुंचाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं अधिकारियों की होगी।
महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा
उज्जैन पुलिस का यह कदम न केवल महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिला रहा है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी भेज रहा है कि त्योहारों की उमंग और उत्साह में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।