- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
मध्यप्रदेश पुलिस के रडार पर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा: एमपी पुलिस ने किया SIT का गठन, अब हरियाणा के हिसार जाकर ज्योति से करेगी पूछताछ!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंधों को लेकर चर्चाओं में आई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अब मध्यप्रदेश पुलिस के रडार पर आ गई हैं। ट्रैवल व्लॉगर ज्योति के खिलाफ जैसे ही ISI कनेक्शन सामने आया, वैसे ही उसके द्वारा की गई उज्जैन और इंदौर यात्रा से जुड़े सवाल उठने लगे हैं। अब इस पूरे मामले में एमपी पुलिस ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है, जो हरियाणा के हिसार जाकर ज्योति से पूछताछ करेगी।
ज्योति साल 2024 में उज्जैन और इंदौर के दौरे पर आई थी। उसके यूट्यूब चैनल Travel with JO पर दो वीडियो अपलोड हैं — पहला हिसार से उज्जैन तक के रेल सफर का और दूसरा इंदौर से दिल्ली तक की बस यात्रा का। मगर जो बात सबसे अधिक चौंकाने वाली है, वह यह कि उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उतरने और महाकाल मंदिर जाने की बात कहने के बावजूद, महाकाल दर्शन या उज्जैन शहर का एक भी वीडियो यूट्यूब या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है।
अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उज्जैन आने के बाद ज्योति ने कौन से वीडियो बनाए, उन्हें कहां और किसके साथ शेयर किया गया, और आखिर क्यों महाकाल मंदिर जैसे बड़े धार्मिक केंद्र पर जाकर भी उसने कुछ भी अपलोड नहीं किया? पुलिस इन बिंदुओं की पड़ताल कर रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा है कि उज्जैन पुलिस की एक विशेष टीम हिसार जाकर ज्योति से पूछताछ करेगी और यह भी जांचेगी कि क्या कोई संवेदनशील वीडियो किसी अन्य देश की एजेंसी को भेजे गए हैं।
पहले वीडियो में ज्योति ट्रेन में बैठते हुए कहती है कि वह महाकाल मंदिर जा रही है। वह रास्ते में fellow यात्रियों से बात करती है, स्टेशन पर ऑटो वालों से चर्चा करती है और बार-बार महाकाल मंदिर का ज़िक्र करती है। मगर इसके आगे की कोई क्लिप या विज़ुअल उसके चैनल पर नहीं मिलते। वहीं दूसरे वीडियो में वह इंदौर से दिल्ली के सफर का विवरण देती है, लेकिन उज्जैन और इंदौर में क्या हुआ – इसकी कोई झलक नहीं दिखाती।
चूंकि उज्जैन एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील शहर है, और इंदौर भी राज्य का प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है – इसलिए इन शहरों में ISI कनेक्शन के संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी को पुलिस हल्के में नहीं ले रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या ज्योति ने उज्जैन में कोई संवेदनशील फुटेज रिकॉर्ड किया और उसे किसी विदेशी एजेंसी को भेजा?
मामला जितना रहस्यमय है, उतना ही गंभीर भी। पुलिस को संदेह है कि एक सामान्य ट्रैवल व्लॉगर के तौर पर आने वाली महिला कहीं किसी विदेशी खुफिया नेटवर्क के लिए काम तो नहीं कर रही थी। यदि ऐसा पाया गया, तो यह मामला केवल सोशल मीडिया से जुड़ी जासूसी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा अपराध बन सकता है। आने वाले दिनों में एसआईटी की जांच से यह स्पष्ट होगा कि उज्जैन और इंदौर में ज्योति मल्होत्रा की असली गतिविधियाँ क्या थीं।