इस्कॉन मंदिर भरतपुरी:मौसी के घर आए भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा व बलभद्र को लगाया 208 पकवान का भोग

इस्कॉन मंदिर भरतपुरी में गुंडिचा यानी मौसी के घर पर भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र की मान-मनुहार में कोई असर नहीं रखी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को प्रभु को 208 पकवान का भोग लगाया गया। पीआरओ पं. राघव दास के अनुसार प्रदेश की धर्मस्व, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भगवान की आरती की। गुंडिचा में भगवान 7 दिन तक रहेंगे। प्रतिदिन उनकी प्रसन्नता के लिए कथा, अष्टकालिक पूजा और 56 भोग लगाए जा रहे हैं। 28 जून को भगवान फिर से रथ यात्रा में सवार होकर अपने धाम जाएंगे।

Leave a Comment