उज्जैन SP मनोज सिंह कोरोना पॉजिटीव

उज्जैन:कै‍बिनेट मंत्री मोहन यादव के बाद जिले के एसपी मनोज सिंह  भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं|

बुधवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.CMHO महावीर खण्डेलवाल ने इसकी पुष्टि की और उन्होंने बताया है कि एसपी मनोज सिंह को होम क्वाॅरेनटाइन किया गया है।

मंत्री यादव और एसपी मनोज सिंह दोनों सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी में भी शामिल हुए थे। सवारी में राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद अनिल फिरोजिया सहित भाजपा के कई नेता और अधिकारी भी मौजूद थे। लगभग सभी एक- दूसरे के संपर्क में आए थे।

Leave a Comment