- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
गजलक्ष्मी मंदिर: हाथी अष्टमी पर श्रद्धालु माँ गज लक्ष्मी के दर्शन को पहुंचे
श्राद्ध पक्ष की अष्टमी शुक्रवार को हाथी अष्टमी पर्व के रूप में मनाई। पुराने शहर में स्थित गज लक्ष्मी मंदिर पर दुग्धाभिषेक किया गया। वहीं घरों में लोगों ने महालक्ष्मी का पूजन किया। यह व्रत 16 दिन का होता है। राधा अष्टमी से प्रारंभ होकर हाथी अष्टमी पर पूर्ण किया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन माँ लक्ष्मी का पूजन करने से घरों में लक्ष्मी माता का स्थायी वास होता है।
पुराने शहर में नईपेठ स्थित प्राचीन गजलक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार को सुबह 11 तक पांच पंडितों ने मंत्रोच्चार कर देवी का 251 लीटर दूध से अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने भी अपने हाथों से माँ लक्ष्मी का दुध से अभिषेक किया। वहीं दिनभर सुहागन महिलाओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। गजलक्ष्मी मंदिर में शाम को 6 से 8 बजे तक भजन किए व मां गज लक्ष्मी का सोलह श्रृंगार कर रात में महा आरती कर खीर प्रसादी वितरित की गई।