- सीएम शिवराज ने कहा- अदभुत पावन और आध्यात्मिक नगरी है उज्जयिनी, भक्त निवास का भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने मिट्टी के श्री गणेश तैयार कर घर में ही विसर्जन करने का लिया संकल्प
- शनिवार भस्म आरती दर्शन:त्रिपुंड, तिलक के साथ मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित; भगवान गणेश के स्वरूप में श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में फिर आकार लेगा 1000 साल पुराना टेंपल: खुदाई में मिले थे परमारकालीन अवशेष, 37 फीट ऊंचा भव्य मंदिर बनेगा
- उज्जैन कलेक्टर ने जीवनखेड़ी को सिंहस्थ क्षेत्र अधिसूचित किया
गुरुवार भस्म आरती दर्शन:चंदन का त्रिपुंड अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।
भगवान महाकाल को भस्म और चंदन का त्रिपुण्ड अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया, शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।