- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- महाकाल की नगरी में गूंजा 'जय हिंद', उज्जैन में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा; सेना के सम्मान में हुआ शक्ति प्रदर्शन!
- 25 मई से सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, शुरू होगा नौतपा: 9 दिनों तक तपेगी धरती, फिर होगी झमाझम बारिश!
- मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी लागू होते ही नेताओं के दफ्तरों में लगी भीड़, उज्जैन सांसद ने लगवाया ‘नो ट्रांसफर रिक्वेस्ट’ बोर्ड!
- धार्मिक श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत नौका विहार उत्सव का इस्कॉन मंदिर में हुआ शुभारंभ, भगवान राधा-कृष्ण कर रहे हैं चंदन से शीतल नौका विहार; सात दिन तक चलेगा अलौकिक उत्सव
गुरुवार भस्म आरती दर्शन:त्रिनेत्र रूपी बाबा महाकाल को भांग, चंदन, सूखे मेवे और आभूषण अर्पित कर दिव्य श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान तीन बजे मंदिर के कपाट खोले गए। अल सुबह तक राखी का योग होने से आरती में भगवान को राखी अर्पित की गई।
इससे पहले जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से त्रिनेत्र रूपी बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।
काजू बादाम और चेरी से मस्तक पर तिलक अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई, बिलपत्र की माला शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।
भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।