- योग गुरु रामदेव ने महाकालेश्वर मंदिर में की विशेष पूजा, भस्म आरती में हुए शामिल; दो घंटे तक ध्यान, जप और आराधना में लीन रहे!
- तेजस्वी कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मेला, 65 स्कूलों की 56 टीमों ने दिखाया स्टार्टअप विजन; 65 स्कूलों के छात्रों को मिली ₹57.58 लाख सीड मनी
- सुबह 4 बजे स्वस्तिवाचन और घंटे की ध्वनि के साथ खुले पट, अक्षय तृतीया पर शिवभक्तों को मिले बाबा महाकाल के साकार रूप में दुर्लभ दर्शन!
- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- उज्जैन में जैन साध्वियों के स्थानक पर देर रात हमला: पत्थरबाजी से टूटी खिड़कियां, समाज में आक्रोश; सीएम और एसपी को दी गई जानकारी!
बुधवार भस्म आरती दर्शन:चंदन, भांग और आभूषणों से बाबा महाकाल का श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भांग, चंदन, आभूषणों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।
भगवान महाकाल को भस्म अर्पित में चन्दन अबीर और भांग अर्पित की गई। शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। मोगरे और गुलाब के सुगंधित अर्पित किये गए भगवान महाकाल को।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।