- जयपुर के भक्त ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान किए करीब 6 लाख के आभूषण!
- भस्म आरती: बाबा महाकाल के मस्तक पर रजत के बिलपत्र, भांग, चन्दन, ड्रायफ्रूट अर्पित किए गए, भगवान गणेश स्वरूप में किया गया दिव्य श्रृंगार।
- 19 सितंबर को उज्जैन आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, नगर निगम ने शुरू की तैयारी; राष्ट्रपति के पूरे मार्ग को किया जाएगा सुसज्जित
- नगर भ्रमण पर निकले बाबा काल भैरव, सशस्त्र पुलिस जवानों ने दी सलामी; डोल ग्यारस पर निकली झांकियां: बैरवा समाज के अलावा बड़े गोपाल मंदिर और महर्षि सांदीपनि आश्रम में मनाया गया डोल ग्यारस पर्व
- भस्म आरती: बाबा महाकाल का त्रिशुल, त्रिपुण्ड, भांग, चन्दन और आभूषण से किया गया भगवान गणेश स्वरूप में दिव्य श्रृंगार!
बुधवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल को मोर पंख और आभूषण अर्पित कर श्री कृष्ण के स्वरूप में श्रृंगार
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पंडे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया।
जन्माष्टमी पर्व पर भगवान महाकाल को मोर पंख और आभूषण अर्पित कर श्रीकृष्ण भगवान के स्वरूप में श्रृंगार किया।
भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों अर्पित किए गए। मस्तक पर चंदन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।