- केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में बाबा की भक्ति में लीन दिखे
- नई परेशानी:महापौर का आश्वासन- जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं, किसी का नुकसान नहीं होगा
- गुरुवार भस्म आरती दर्शन:सूखे मेवों, भांग के साथ आभूषण और मस्तक पर चंद्र अर्पित कर श्रृंगार
- टिकट मिलने के बाद कैलाश विजवर्गीय महाकाल की शरण में:विजयवर्गीय ने कहा कि 100 नेता मैदान में उतर कर 230 को जिताने का काम करेंगे
- बुधवार भस्म आरती दर्शन:मस्तक पर मोर पंख, चंद्र और आभूषण अर्पित कर गणेश स्वरूप में श्रृंगार
बुधवार भस्म आरती दर्शन:भगवान गणेश के स्वरूप में महाकाल का श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान 3 बजे मंदिर पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया।
प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर भगवान गणेश के स्वरूप में महाकाल का श्रृंगार किया। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई।
भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। भगवान महाकाल ने मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किए।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।