बुधवार भस्म आरती दर्शन:भांग, चंदन और आभूषण से गणेश स्वरूप में दर्शन

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। महाकाल का जल से अभिषेक के पश्चात दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक – पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवों से बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल के मस्तक पर ॐ और आभूषणों के साथ भांग,चन्दन से भगवान गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

Leave a Comment