- चंद्र और बिलपत्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, जटाधारी स्वरूप में किया श्रृंगार
- भोपाल सांसद ने बैरसिया में स्टेशन बनाने की सदन में उठाई मांग, बोले- चुनाव से पहले किया था वादा
- बाबा महाकाल की सवारी की शोभा बढ़ाएगा 350 जवानों का पुलिस बैंड, 1000 कलाकार डमरू से देंगे प्रस्तुति
- राष्ट्रीय कालिदास चित्र और मूर्तिकला प्रतियोगिता-2021 के पुरस्कार घोषित, इन्हें दिया जाएगा
- पहले भगवान गणेश के स्वरूप में किया श्रृंगार, फिर बाबा महाकाल को रमाई गई भस्म
मंगलवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का सूखे मेवे और भांग से श्रृंगार
![](https://ujjainlive.com/wp-content/uploads/2023/02/whatsapp-image-2023-02-28-at-54604-am_1677551962-1136x630.jpeg)
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को होने वाली भस्म आरती से पहले पट खोलने के पश्चात महाकाल को जल से स्नान कराया गया। मंत्रोच्चार के साथ दूध, दही, घी, शक्कर रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवे, सिंदूर, आभूषण से मनमोहक श्रृंगार किया गया।
मस्तक पर भांग और ड्रायफ्रूट से बने त्रिपुण्ड , शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/02/28/whatsapp-image-2023-02-28-at-54605-am_1677551974.jpeg)