- भस्म आरती: जटाधारी स्वरूप में वैष्णव तिलक के साथ बाबा महाकाल का किया गया दिव्य श्रृंगार!
- अब हाईटेक तरीके से मिलेगी भस्म आरती में एंट्री, श्रद्धालुओं को पहनने होंगे RFID रिस्ट बैंड; नवंबर के पहले सप्ताह लागू होगा नियम
- भस्म आरती: बड़ी संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं, राजा स्वरूप में बाबा महाकाल ने भक्तों को दिया आशीर्वाद
- नेताओं को निशाना बना रहे साइबर ठग: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव को आया फोन, ठग बोले- बेटे की रिहाई के बदले देने होंगे एक लाख रुपए
- भस्म आरती: रजत त्रिपुण्ड और बिलपत्र अर्पित कर किया गया बाबा का श्रृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद…
महाकाल परिसर में है शहर का दूसरा शक्तिपीठ देवी अवंतिका
ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विराजित देवी अवंतिका शहर का दूसरा शक्तिपीठ है। ज्यादातर लोग उज्जैन में एक मात्र हरसिद्धि का शक्तिपीठ होना जानते हैं लेकिन पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उज्जैन में दो शक्तिपीठ होना बताए गए हैं। पहला हरसिद्धि और दूसरा अवंतिका देवी। उज्जैन में हरसिद्धि पर सती की कोहनी व अवंतिका देवी मंदिर पर होंठ गिरे थे। प्राचीनकाल में दोनों शक्तिपीठ टेकरी पर आमने-सामने हुआ करते थे।
उज्जैन की अधिष्ठात्री देवी
देवी अवंतिका उज्जैन की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके नाम से ही उज्जैन का प्राचीन नाम अवंतिका पड़ा था। अवंतिका देवी के पास महाकाल के होने से आज भी उज्जैनवासी महाकाल को अवंतिकानाथ भी कहते हैं। देवी के पास ही एक भैरव प्रतिमा भी विराजित है।