- सिंहस्थ 2028 को लेकर बड़ी बैठक — संभागायुक्त आशीष सिंह बोले: “गुणवत्ता और सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा”; शिप्रा और कान्ह नदी पर ₹778 करोड़ से बनेंगे आधुनिक घाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी नई सुविधाएं!
- मावठे के बाद ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी — उज्जैन में वूलन मार्केट में लौटी रौनक, सुबह-शाम बढ़ी रफ्तार!
- महाकाल के दरबार में शुक्रवार तड़के दिव्य भस्म आरती — पंचामृत से हुआ अभिषेक, रजत चंद्र और मुण्डमाला से सजा भगवान का स्वरूप
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलौकिक गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल — पंचामृत अभिषेक, कपूर आरती और रजत श्रृंगार ने मोहा भक्तों का मन
- भस्मारती के बीच गूंजा “जय श्री महाकाल” — राजा स्वरूप में हुए भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन, चांदी के पट खुलते ही उमड़ी भक्तों की भीड़
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में स्थापित होगा ग्लोबल पार्क, 550 करोड़ की आएगी लागत
सार
सागर में ग्लोबल स्किल पार्क में 550.60 करोड़ का वृहद निवेश प्रस्तावित है। विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में ही किया जाए, जिससे इस अत्याधुनिक पार्क की सिनर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित हो सके।
विस्तार
भोपाल की तरह सागर में भी ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित होगा। इसके लिए 550 करोड़ रुपए का निवेश भी प्रस्तावित है। इसका निर्माण इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में सागर विधायक शैलेंद्र जैन के सवाल के जवाब पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में 4 स्थानों पर ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की जाना है।
बता दें कि विधायक शैलेंद्र जैन ने मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्न के माध्यम से वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सागर में ग्लोबल स्किल पार्क बनाने की घोषणा की गई थी, जिस पर प्रश्न दिनांक तक क्या प्रगति है, प्रोजेक्ट में भूमि आवंटन हेतु क्या प्रचलन में हैं एवं क्या सागर में अबतक ग्लोबल स्किल पार्क (जीएसपी) की स्थापना नहीं होने के कारण प्रशिक्षणार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है एवं क्या शासन शीघ्र ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना कराएगा।
प्रश्न के उत्तर में कौशल विकास एवम रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश में 4 स्थानों पर ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की जाना है, जिनमें सागर में ग्लोबल स्किल पार्क में 550.60 करोड़ का वृहद निवेश प्रस्तावित है। विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जीएसपी का निर्माण इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में ही किया जाये, जिससे इस अत्याधुनिक जीएसएपी की सिनर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित हो सके और दोनों संस्थाओं के शिक्षकों व विद्यार्थियों को परस्पर लाभ प्राप्त हो सके।