- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
- उज्जैन में पवन चक्की पोल लगाने को लेकर विवाद, भील परिवार पर हमला; दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-07-2026
- उज्जैन में केबल चोरी करते पकड़े गए आरोपी, ग्रामीणों ने चोरी की केबल गले में डालकर निकाला जुलूस
भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मावे से हुआ श्रृंगार; पगड़ी पहनाई…सूंड भी बनाई
सार
महाकाल मंदिर में बुधवार को भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में बाबा महाकाल सजे। वहीं मावे से श्रृंगार कर पगड़ी पहनाई गई और सूंड भी बनाकर उनका श्रृंगार किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया।