- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास का चार साल का रोडमैप बनाएं, सीएम ने दिए निर्देश
सार
मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में चंबल एवं ग्वालियर संभाग के विधायकों की संभागवार बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि 60 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने के लिए वर्ष 2028 तक की योजना का रोडमैप तैयार कर लिया जाए।
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य के लिए चार साल का समय शेष है। सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंच कर विकास कार्य व्यवस्थित तरीके से करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप सभी कार्यों का क्रियान्वयन हो। चार साल का रोड मेप बनाएं, राज्य शासन विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए चार साल में 60 करोड़ की राशि देगा। हर साल 15 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।