- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
भस्म आरती में बाबा महाकाल का खुला तीसरा नेत्र, भांग और ड्रायफ्रूट से किया गया श्रृंगार
सार
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल का तीसरा नेत्र खुला और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार किया गया।
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया गया।
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल का तीसरा नेत्र खुला और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।