- इस बार विवाह मुहूर्त कम, पाती के लग्न लिखवाने को संपर्क कर रहे श्रद्धालु
- अभिनेता अर्पित रांका महाकालेश्वर दर्शन के लिए पहुंचे उज्जैन, भस्म आरती में हुए शामिल
- महाकाल मंदिर में नए कामों की शुरुआत, नए साल की दर्शन व्यवस्था तय होगी
- बीकानेर से उज्जैन पहुंची अमृत महोत्सव रथ यात्रा, हुई पूजा अर्चना, मां शिप्रा का जल लेकर इंदौर रवाना
- उज्जैन में आज रजत पालकी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे कालभैरव
शुक्रवार भस्म आरती:महाकाल का भांग चन्दन ड्रायफ्रूट और मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर श्रृंगार

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पण्डे पुजारियों ने दूध,दही,घी,शहद, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। महाकाल के मस्तक पर ड्रायफ्रूट का सूर्य और मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर श्रृंगार किया गया।
भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।