- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
यातायात जागरूकता:यातायात जागरूकता सप्ताह के लिए रेड स्टीकर फ्रेम का विमोचन
स्पंदन पारमार्थिक शिक्षा एवं सामाजिक उन्नयन समिति और संजय जैन गुरुजी शिष्य मंडल ने यातायात व्यवस्था और यातायात जागरूकता के लिए वाहनों पर लगने वाले रेड स्टीकर का वितरण समारोह आयोजित किया। तरूण मलिक ने बताया कि महापौर मुकेश टटवाल ने समिति के यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ ट्रैफिक रेड स्टिकर फ्रेम का विमोचन करके किया।
साथ ही समिति ने समारोह में सैकड़ों रेड स्टीकर वितरण किए। संजय जैन गुरुजी के सम्मान में फाजलपुरा स्थित निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे, गमले व अन्य सेवा सामग्री का भी वितरण किया गया।