- उज्जैन पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का किया पूजन-अर्चन
- भस्म आरती: राजा स्वरूप में भगवान महाकाल ने दिए भक्तों को दर्शन, श्रद्धालुओं ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद
- भस्म आरती: ॐ, त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र के साथ रुद्राक्ष की माला से किया गया बाबा का श्रृंगार, राजा स्वरूप में दिए भक्तों को दर्शन
- हरिद्वार के तर्ज पर उज्जैन में साधु-संतों के लिए स्थायी आश्रमों का होगा निर्माण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा; कहा - धर्मशालाओं के निर्माण पर भी किया जाएगा विचार
- भस्म आरती: भांग, चन्दन, सिंदूर और रजत चंद्र त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र अर्पित कर किया गया बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार!
सीएम ने भोपाल में योगाभ्यास किया, राज्यस्तरीय कार्यक्रम में “श्रीअन्न संवर्धन अभियान” का शुभारंभ
सार
विस्तार
दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भोपाल में भी राज्यस्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने योगाभ्यास किया। पहले यह कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में रखा गया था, लेकिन बारिश के चलते स्थान में परिवर्तन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। साथ ही कहा कि 10 साल पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र में योग से निरोग का प्रस्ताव रखा था, जो पारित हुआ। आज दुनिया योग के कार्यक्रम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को हमने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। योग के शिक्षकों को बराबर का दर्जा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि योग से हम शारीरिक, मानसिक शांति पाते है। योग की कल्पना की गई कि हम अपने जीवन के 100 साल पूरा करे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोल रही है। इससे आयुर्वेद के क्षेत्र में प्रदेश की भूमिका बड़े स्तर पर सामने आएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में श्रीअन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय राजेश राजौरा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।