- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
अंतर्राष्ट्रीय बदमाश को कड़ी सुरक्षा में लाए
उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय कुख्यात बदमाश को दिल्ली पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा में उज्जैन रेलवे स्टेशन लेकर पहुंची। यहां से उज्जैन पुलिस की अभिरक्षा में बदमाश को कोर्ट ले जाया गया।
इस्लामुद्दीन पिता सादिक एहमद (45) निवासी ग्राम नेहाना जिला मेवात हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय अपराधी है। उसे दिल्ली पुलिस की टीम ट्रेन से उज्जैन रेलवे स्टेशन लेकर पहुंची। यहां जीआरपी, उज्जैन पुलिस को अलर्ट रखा गया था।
ट्रेन से उतरते ही इस्लामुद्दीन को जीआरपी थाने ले जाया गया जहां कुछ देर रुकने के बाद देवासगेट थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कुख्यात बदमाश को कोर्ट पेशी के लिये ले जाया गया। बताया जाता है कि इस्लामुद्दीन के पुराने मामले में कोर्ट में बयान होने हैं इसी कारण दिल्ली पुलिस की टीम उसे कड़ी सुरक्षा में उज्जैन लेकर पहुंची है।
इंदिरानगर में की थी डकैती
एएसपी अभिजीत रंजन ने बताया इस्लामुद्दीन द्वारा अपनी अंतर्राष्ट्रीय गैंग के साथ कुछ वर्ष पूर्व इंदिरा नगर में रहने वाले प्रशासनिक अधिकारी के घर डकैती को अंजाम दिया था।
उसी मामले में इस्लामुद्दीन की गैंग के सदस्यों को उज्जैन पुलिस द्वारा हरियाणा से गिरफ्तार भी किया गया था और इस्लामुद्दीन की इसी मामले में कोर्ट पेशी है इस कारण उसे दिल्ली पुलिस की टीम उज्जैन लेकर आई।