- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
नये वर्ष की शुरुआत देवदर्शन के साथ, महाकालेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भीड़
उज्जैन। सुबह की पहली किरण के साथ लोगों नये वर्ष की शुरुआत देवदर्शन के साथ की। महाकाल मंदिर में भस्मार्ती दर्शन के लिये 1700 लोग पहुंचे जबकि सुबह 11 बजे तक 50 हजार लोग सामान्य दर्शन कर चुके थे। नये वर्ष में शहर के प्रमुख मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा व विशेष भोग का आयोजन भी रखा गया है।
नये वर्ष की शुरुआत देवदर्शन से करने का सिलसिला सुबह से प्रारंभ हुआ जिसके चलते महाकालेश्वर सहित मंगलनाथ, गढ़कालिका, हरसिद्धि व अन्य मंदिरों में भी खासी भीड़ रही। महाकालेश्वर की भस्मार्ती में कुल 1700 लोगों की परमिशन मंदिर प्रबंध समिति द्वारा जारी की गई थी। इसके अलावा देश भर के श्रद्धालुओं का मंदिर दर्शन को पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही जारी था। सुबह 11 बजे तक मंदिर में करीब 50 हजार लोग दर्शन कर चुके थे जबकि भगवान के दर्शनों के लिये सैकड़ों की संख्या में लोग कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे।
प्रसाद काउंटरों पर कतार
श्रावण मास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या बढऩे के कारण प्रसाद काउंटरों पर कतार लगी थी। वैसा ही नजारा सुबह मंदिर प्रांगण के प्रसाद काउंटरों पर सुबह देखने को मिला। महाकालेश्वर मंदिर के प्रत्येक प्रसाद काउंटरों पर कतार लगी थी।
मंदिर परिसर बना सेल्फी झोन
महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन मंदिर परिसर में लोग अपने एंड्रायड मोबाइलों से सेल्फी लेते और ग्रुप फोटो करते नजर आये।