- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के रंग में रंगे शहरवासी
उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (२१ जून) को पूरे देश के साथ शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जिसमें अधिकारी, विधायक, नेता सहित स्कूल कॉलेज के बच्चों युवाओं ने भाग लिया। कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में संभागायुक्त अजीत कुमार, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर शशांक मिश्र, एसपी सचिन अतुलकर सहित विधायक डॉ. मोहन यादव, पारस जैन व स्कूल कॉलेज के बच्चे और युवाओं ने भाग लेकर योग किया। इसी प्रकार कोठी स्थित अटल अनुभूति पार्क में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भी योग किये। यहां योग प्रशिक्षक सरिता पांडेय एवं पायल खेमानी ने करवाया।
वहीं रेलवे प्रशासन द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कम्यूनिटी हॉल में किया। यहां रेलवे अधिकारी, कर्मचारियों सहित आरपीएफ पोस्ट प्रभारी और जवानों ने योग किया। कालिदास अकादमी में सबसे पहले मप्र गान, मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण हुआ और उसके बाद योगाभ्यास का क्रम शुरू हुआ।