- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
अगर चाहिए जॉब, तो किसी को नहीं बताए अपनी डिटेल : डाक विभाग
उज्जैन | भारतीय डाक विभाग के जीडीएस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को डाक विभाग ने नसीहत दी कि वह अपनी डिटेल किसी को भी नहीं बताएं। विभाग ने पत्र जारी कर सूचना दी कि वह किसी भी अभ्यर्थी से फोन पर कोई भी जानकारी नहीं मांगते हैं। अगर आपके पास कोई फोन आता है तो वह फर्जी है। किसी को भी अपना पंजीयन क्रमांक व मोबाइल नंबर नहीं बताएं। बता दें, जीडीस पद पर ऑनलाइन भर्ती मैरिट के आधार पर होगी।
फर्जीवाड़े की आशंका के चलते सूचना
डाक विभाग को कई आवेदकों की तरफ से सूचना मिली कि फोन पर उन से व्यक्तिगत डिटेल मांगी जा रही है। यह सूचनाएं उच्चाधिकारी के पास तक पहुंची। इसके बाद भोपाल मुख्यालय से इंदौर क्षेत्र में उक्त सूचना प्रसारित करने के निर्देश हुए। अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है और संभावना भी नहीं है, लेकिन अनाधिकृत फोन कॉल्स आवेदन के पास पहुंचे तो वह भी सर्तक रहें। किसी को भी अपनी जानकारी देने की जरूरत नहीं है।