- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन आए दिग्विजयसिंह बोले- कांग्रेस से चाहे जो सीएम बने, मेरी दावेदारी…
उज्जैन । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजयसिंह ने कहा है कि कांग्रेस की ओर से प्रदेश में चाहे कोई भी मुख्यमंत्री बने, इस पद के लिए अब मेरी कोई दावेदारी नहीं है। कर्नाटक में सरकार गठन के मसले पर कहा कि वहां भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र का मखौल उड़ाया है। श्री सिंह गुरुवार रात को यहां से नागदा के लिए रवाना हुए। बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से काफी नाराज है। नर्मदा परिक्रमा यात्रा में कई लोगों ने अपना दर्द बयां किया है। भाजपा सरकार नियम-कानून की परवाह करती है ना संविधान की। उन्हें सिर्फ पैसे से सत्ता चाहिए और सत्ता से पैसा। जो मापदंड उन्होंने गोवा, मणिपुर, मेघायल चुनाव में अपनाए वही कर्नाटक में भी।
नेता स्वागत के लिए करते रहे इंतजार… बायपास से गुजर गए
दिग्विजयसिंह के स्वागत के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पोरवाल ने अपने दफ्तर पर इंतजाम किया था। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भी जुटा लिया था, मगर सिंह नहीं आए। वे व्यस्तता की वजह से उज्जैन से बायपास मार्ग से नागदा चले गए। पोरवाल पूर्व मुख्यमंत्री सिंह के हाथों 24 मई को शनि मंदिर पर प्रस्तावित शिप्रा-नर्मदा महाआरती के पोस्टर का विमोचन भी कराने वाले थे।