- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
अगली रामनवमी से अयोध्या में मंदिर निर्माण, रथयात्रा निकालेंगे
उज्जैन | अखिल भारतीय हिंदू महासभा के रतन देव महाराज ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा- अगले साल रामनवमी से अयोध्या में 10 लाख लोगों के समर्थन के साथ राम मंदिर निर्माण का काम शुरू होगा। इसके पहले धर्म प्रचार हेतु देश में रथयात्रा निकाली जाएगी। महाराज ने कहा अयोध्या रामलला का घर है। इसके प्रमाण भी है तो क्या अपने ही घर में रहने या इसके निर्माण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जरूरत पड़ेगी। भारत में राम मंदिर जैसे धार्मिक मुद्दे पर फैसला लेने का अधिकार सुप्रीम कोर्ट का नहीं आम जनता का है। इसलिए जनता को विश्वास में लेने के लिए पहले रथयात्रा निकालेंगे। इसकी तारीख जल्द घोषित करेंगे। मंदिर आंदोलन भाजपा का कभी रहा ही नहीं। यह हिंदू महासभा का विषय है। भाजपा ने मंदिर के नाम पर लोगों को बरगलाया। मोदी भी अब इसी राह पर चल रहे हैं। विहिप ने मंदिर बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए एकत्र कर लिए। इसका हिसाब भी नहीं दे रहे हैं। शराब बंदी को लेकर महाराज ने कहा नर्मदा किनारे के साथ सरकार को पहले हाईवे से शराब दुकानें हटाना चाहिए क्योंकि सर्वाधिक अपराध लोग शराब पीने के बाद कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश में 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी महासभा
मप्र में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में हिंदू महासभा भी प्रमुख पार्टी के रूप में 230 में 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सभा ने जनजागरण के साथ इसका प्रचार शुरू कर दिया है।