- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
अगहन मास में धूमधाम से निकली भगवान महाकाल की तीसरी सवारी
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल अगहन मास में अपनी प्रजा को दर्शन देने चांदी की पालकी सवार होकर सोमवार को मंदिर से रवाना हुए। हजारों दर्शनार्थियों ने पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाकर राजाधिराज का स्वागत किया।
कार्तिक एवं अगहन मास में भक्तों को दर्शन देने के लिए अगहन मास के पहले सोमवार को तीसरी सवारी के रूप में सांय चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से निकले। सवारी प्रारंभ होने के पहले सभामंडप में विधि विधान से पूजा-अर्चना कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक किया।
इस दौरान एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला, एडीएम संतोष टेगोर, मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने भगवान के मुघौटे का पूजन किया। सवारी रवाना होने के पहले अधिकारियों ने कंधा से उठाकर पालकी को आगे बढ़ाया।
सवारी को मुख्य प्रवेश द्वार पर सशस्त्र पुलिस जवानों ने सलामी दी। सवारी के साथ पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, परंपरागत रूप से शामिल होने वाली भजन मंडली के सदस्य भी शामिल थे। वहीं मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी सवारी की व्यवस्था में लगे थे।