- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
अवैध निर्माण पर कार्रवाई:2016 के बाद सिंहस्थ क्षेत्र में हुए अतिक्रमण सहित पांच कॉलोनियों के 331 मकान हटेंगे
सिंहस्थ 2016 के बाद मेला क्षेत्र में हुए अतिक्रमण व अवैध कॉलोनियों को हटाने के लिए प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सौंपी गई इन निर्माणों की सूची के आधार पर सोमवार को पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण देखे भी। माना जा रहा हैं कि इसी सप्ताह से कार्रवाई शुरू की जाएगी। इन अतिक्रमण व अवैध कॉलोनियों के निर्माणों को हटाने की प्लानिंग को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मेला क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण प्रतिबंधित है।
सिंहस्थ 2016 के बाद कुछ लोगों ने मेला क्षेत्र में ही कॉलोनियां काट दी, जिनमें कई निर्माण हो गए। इनके अलावा भी कई अतिक्रमण मेला क्षेत्र में हुए हैं। नगर निगम के तीन जोनों के अधिकारियों ने इन अतिक्रमण व अवैध कॉलोनियों में हुए निर्माण की सूची तैयार की हैं। इसमें अतिक्रमणों सहित पांच कॉलोनियों के 331 अवैध निर्माण-मकान बताए गए हैं।
सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिनस्थों को निर्देश दिए हैं कि सिंहस्थ 2016 के बाद मेला क्षेत्र में हुए इन अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों को हटाने की कार्रवाई करें। शुरूआत दो कॉलोनियों से करने की बात भी कही। इसके बाद एडीएम संतोष टैगोर, एएसपी अभिषेक आनंद व आर आई आलोक चौरे सहित अधिकारियों की टीम उक्त दोनों कॉलोनियों को देखने पहुंची भी थी।
वर्ष 2018 में हुई थी ठोस कार्रवाई
इससे पहले जुलाई 2018 में तात्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियों व निर्माणों पर ठोस कार्रवाई की थी। तब मेला क्षेत्र में 11 अवैध कॉलोनियां चिह्नित की गई थी। लगातार कार्रवाई करके इनमें से कई के निर्माण हटाए गए थे, संबंधितों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। मेला क्षेत्र सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सिंह ने नई व्यवस्था लागू करवाई थी। यह कि बगैर जांच के मेला क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री नहीं किए जाने की।
सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण व अवैध कॉलोनियां
क्षेत्र – निर्माण
जोन-1: रामनगर – 48
ग्यारसी नगर के पास – 46
ग्यारसी नगर – 41
जूना सोमवारिया – 21
अन्य – 26
कुल – 182
जोन-2: गुलमोहर – 100
जोन-1: विभन्न क्षेत्र – 49
कुल चिह्नित – 331
(अधिकारियों का तर्क हैं कि यह निर्माण शुरुआती तौर पर चिह्नित किए हैं, यह आंकड़ा घट-बढ़ भी सकता है)
अवैध निर्माण जल्द ही हटाएंगे
सिंहस्थ मेला क्षेत्र में हुए अतिक्रमण व अवैध निर्माण जल्द हटाए जाएंगे। -रोशन सिंह, निगमायुक्त
गुलमोहर कॉलोनी और ग्यारसी नगर का निरीक्षण किया है। -संतोष टैगोर, एडीएम
नगर निगम ने मेला क्षेत्र में के 331 निर्माण की सूची दी है। आंकड़े में कमी या बढ़ोतरी भी हो सकती है। –आलोक चोरे, आरआई