- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
अज्ञात कारणों के चलते घर में लगी आग से दंपत्ति झुलसे, उपचार जारी
उज्जैन। अलसुबह नरवर में रहने वाले दंपत्ति घर में लगी भीषण आग से झुलस गये। परिजनों ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां झुलसे दंपत्ति के पुत्र ने बताया कि मां वर्षों से दिमागी विक्षिप्त है और उनका उपचार चल रहा है। घर में आग लगने का कारण अज्ञात है।
शिवनारायण पिता किशनलाल 50 वर्ष निवासी नरवर सुबह करीब 5 बजे टायलेट गया। वहां से लौटा तो देखा कि कमरे में भीषण आग लगी है। शिवनारायण तुरंत कमरे में पहुंचा जहां उसकी पत्नी रेशमबाई 45 वर्ष आग में घिरी थी। शिवनारायण ने पत्नी को आग से बचाया जिसमें वह भी झुलस गया। शोर सुनकर ऊपर के कमरे में सो रहा पुत्र राहुल व अन्य परिजन पहुंचे व गंभीर झुलसे माता-पिता को लेकर जिला चिकित्सालय आये। यहां राहुल ने बताया कि उसके पिता शिवनारायण ड्रायवर हैं, जबकि मां वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं।
गंभीर रूप से पिता के झुलस जाने के कारण घर में आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि शिवनारायण द्वारा कभी चिमनी से आग लगने तो कभी मच्छर भगाने की क्वाइल से आग लगने की बात कही जा रही है, जबकि शिवनारायण स्वयं घटना के समय टायलेट में था। दंपत्ति 40 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं जिनका उपचार जारी है।