- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
डीसीबी शाखा के एएसआई का भतीजा हनुमान मंदिर में मृत मिला
उज्जैन। पुलिस की डीसीबी शाखा में पदस्थ एएसआई का भतीजा बीती शाम ग्राम ढाबला फंटा स्थित हनुमान मंदिर में मृत अवस्था में मिला। भेरूगढ़ पुलिस ने शव बरामद कर पीएम रूम में रखवाया और परिजनों को सूचना दी है।
एसआई लुइस टोप्पो ने बताया कि राजेन्द्र पिता तिरातराम राठिया 35 वर्ष निवासी रायगढ़ का शव ढाबला फंटा स्थित हनुमान मंदिर से बरामद किया गया है। उक्त युवक पुलिस विभाग की डीसीबी शाखा में पदस्थ एएसआई बृजराज राठी का भतीजा था और उपचार के लिये उज्जैन आया था।
राजेन्द्र पिछले दिनों से अपने चाचा बृजराज राठी के मित्र नगर पुलिस कालोनी में रह रहा था और कल घर पर बिना बताये कहीं चला गया था। एसआई टोप्पो के अनुसार राजेन्द्र खेती करता था और उसके 4 बच्चे भी हैं। उसका शव पीएम रूम में रखवाने के साथ पिता को सूचना दी गई है। उनके उज्जैन पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।