- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
महाकाल मंदिर में विशेष प्रवेश से बेहरूपिया सहित दो लोग प्रतिबंधित
उज्जैन। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा एक बेहरूपिये सहित दो लोगों को महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पास सुविधा के अंतर्गत प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। उक्त दोनों लोग पास लेकर महाकालेश्वर की भस्मार्ती सहित अन्य समय में मंदिर में प्रवेश के बाद अव्यवस्था फैला रहे थे। साथ ही एक व्यक्ति द्वारा हरसिद्धी मंदिर में महिला कर्मचारी से अभद्रता की गई थी। मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण रूप में अलग पोषाक पहनकर सिर पर पगड़ी और हाथ में बांसुरी लेकर स्वांग रचाने वाला बेहरूपिया महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश पास का दुरूपयोग कर जब चाहे मंदिर में प्रवेश करता था।
उसके द्वारा मंदिर में दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के साथ परिसर में सेल्फी लेना और अव्यवस्था फैलाने की शिकायतें कलेक्टर तक पहुंची। उक्त व्यक्ति द्वारा हरसिद्धी मंदिर में महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता की गई थी। कलेक्टर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि दोनों व्यक्ति की विशेष प्रवेश पास सुविधा निरस्त करते हुए सामान्य दर्शनार्थी की तरह मंदिर में दर्शन कराये जाएंगे।