- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
अटल खेल मेले में 26 दिन में होंगी 20 स्पर्धाएं, स्वच्छता का संदेश देंगे
अटल खेल मेले को लेकर गुरुवार को शहर के खेल संगठनों की बैठक महापौर मीना जोनवाल की मौजूदगी में हुई।
बैठक में बताया गया कि अटल खेल मेला अंतर्गत 31 दिसंबर-16 से 25 जनवरी-17 तक करीब 20 खेल स्पर्धाएं शहर के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। बैठक में महापौर ने कहा खेल शुरू करने से पूर्व सभी खिलाड़ियों व दर्शकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाए और खेल प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरण के प्रयास किए जाएं। निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत की उपस्थिति में खेल संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर खेल प्रतियोगिताओं की तारीख व स्थान तय किए गए। बैठक में उपायुक्त योगेंंद्र पटेल, जनसंपर्क अधिकारी रईस निजामी सहित खेल संगठनों के करीब 50 प्रतिनिधि मौजूद थे।
इस दिन यहां यह प्रतियोगिता
स्पर्धा स्थान तारीख
टेटे लोति स्कूल 31 दिसं. से 1 जन. तक
तैराकी रामघाट 1 जनवरी
जिमनास्टिक महाराजवाड़ा 26 से 27 दिसंबर तक
एथलेटिक्स महानंदानगर 25 दिसंबर
योग रूद्रसागर 12 जनवरी
फुटबॉल 2 से 6 जनवरी
बैडमिंटन 6 से 8 जनवरी
शतरंज क्षीरसागर मैदान 26 से 29 दिसंबर
बास्केटबॉल 10 से 12 जनवरी
खो-खो लोति स्कूल 29 दिसंबर
जंपरोप 25 जनवरी
रस्साकसी क्षीरसागर 31 दिसंबर से 1 जनवरी
शूटिंग बॉल 31 दिसंबर से 1 जनवरी
साइकिल पोलो महानंदानगर 8 से 10 जनवरी
शस्त्रकला 25 दिसंबर
नौकायन (डोंगी) 8 जनवरी
जूडो क्षीरसागर 10 व 11 जनवरी
रायफल 4 से 5 जनवरी
बालीवॉल माधव कॉलेज 31 दिसंबर से 5 जनवरी
सूर्य नमस्कार रूद्रसागर 8 जनवरी