- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
अधर्म: सरकारी जमीन पर धर्म की आड़ में कारोबार
मंदिर में वृद्ध को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
फाजलपुरा में कुछ कतिपय लोगों ने सरकारी जमीन पर मंदिर बनाने की आड़ में दुकान बनाकर व्यापार शुरू कर दिया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब हाल ही में मंदिर में दर्शन करने गए एक वृद्ध को बांधकर पीटा गया। घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस संज्ञान ले सकती है।
फाजलपुरा स्थित नगरकोट मार्ग पर श्रीराम रामेश्वर मंदिर बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार यह मंदिर के कथित पुजारी परिवार ने सरकारी जमीन पर स्थित मंदिर की आड़ में पहले अपना आशियाना बनाया और फिर बड़ी दुकान बनाकर व्यापार भी शुरू कर दिया।
खास बात यह है कि मंदिर में आम लोगों को दर्शन की अनुमति नहीं है। संभवत: यही वजह है कि हाल ही में रामनवमी पर एक वृद्ध को मंदिर में खंभे से बांधकर प्रताडि़त किया गया है। शायद पुलिस रिपोर्ट नहीं होने से अब तक घटना का पता नहीं चल सका लेकिन पुजारी जानकी गुरु ने वृद्ध के साथ हरकत करने की बात स्वीकार की है।
सरकारी रिकॉर्ड में नहीं मंदिर
मामला बुधवार को उस समय आया जब एक सुधी पाठक ने अक्षरविश्व को वृद्ध के साथ हुई घटना का वीडियो भेजा। मामले यह पुख्ता जानकारी तो नहीं मिल सकी कि वृद्ध कौन और कहां का है और उसे प्रताडि़त करने की वजह क्या है लेकिन राजस्व अधिकारियों से रिकाूर्ड में मंदिर सरकारी नहीं होने की पुख्ता जानकारी मिली है।
एसपी तक पहुंचा वीडियो
वृद्ध को बांधकर पीटने का वीडियो सामने आने पर एसपी सचिन अतुलकर व एएसपी नीरज पांडेय को भी भेज दिया गया। संभवत: जल्द ही पुलिस मामले में संज्ञान ले सकती है। वहीं अब प्रशासन को भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर मंदिर की आड़ में चल रहे व्यवसाय की जानकारी भेजी जाएगी जिससे धर्म की आड़ में गलत काम न हो सके।
गलतफहमी में स्वीकारी घटना
इस संबंध में जानकी गुरु को मोबाइल ९८२६४-७१४३७ पर कॉल किया तो वे अपने मित्र किसी जायसवाल की कॉल समझ कर बात करने लगे। उन्होंने वृद्ध को बांधने की बात मानते हुए वीडियो बनाने को मूर्खता बता दिया। जब उन्हें बताया कि कॉल प्रेस से है तो वे पलट गए। उन्होंने घटना और जमीन पर कब्जे की बात से इंकार कर दिया।