- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-06-2026
- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
ट्रेचिंग ग्रांउड: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सामने उठा चुनाव बहिष्कार का मुद्दा
बोले परीक्षण करेंगे, डीईओ व पीआरओ की शिकायत
प्रदेश के मुख्य चुनाव पदाधिकारी बीएल कांताराव बुधवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए। इस दौरान बृहस्तपति भवन में हुई बैठक में राजनैतिक पार्टी प्रतिनिधियों ने टं्रेचिंग ग्राउंड को लेकर चुनाव बहिष्कार के संबंध में चर्चा की। कुछ अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायत की गई है। वहीं संभाग के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी जानकारी दी है।
दोपहर करीब ३ बजे कांताराव निर्वाचन प्रदेश सचिव एसबी जोशी, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप यादव के साथ पहुंचे। सबसे पहले संभाग के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली।
कलेक्टर शशांक मिश्र ने प्रजेंटेशन में बताया कि कितने कर्मचारी, दल, मतदाता, मतदान केंद्र, बैलेट पेपर, वीवीपेट मशीन व मतदान केंद्र पर कैसी तैयारियां रहेंगी। एसपी सचिन अतुलकर ने अपराधियों, वाहनों व अवैध शराब बेचने वालों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी।
बैठक में संभागायुक्त अजीत कुमार, आईजी राकेश गुप्ता भी मौजूद थे। प्रदेश निर्वाचन टीम तैयारियों को देख संतुष्ट नजर आई। उन्होंने सभी कलेक्टर-एसपी को शांतिपूर्ण मतदान करवाने के निर्देश दिए।
पीआरओ की शिकायत
शाम करीब 4.30 बजे कांताराव ने राजनैतिक दल के साथ चर्चा की। यहां विधायक डॉ. मोहन यादव व कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने गोंदिया के ट्रेंचिंग ग्राउंड के विरोध में ५ गांव द्वारा चुनाव के बहिष्कार पर प्रशासन के रूख पर सवाल किया। कांताराव ने जांच के लिए आश्वस्त किया है।
गुप्ता ने जनसंपर्क अधिकारी पंकज मित्तल को भाजपा संबंधित बताते हुए हटाने की मांग की। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश सोनी, मीडिया प्रभारी विवेक सोनी मुख्य रूप से मौजूद थे।
नोटा को लेकर शिकायत
कांताराव को सपाक्स के अरविंद चंदेल, डॉ. निर्दोष निर्भय, संजय रघुवंशी ने ज्ञापन दिया।बताया चुनाव आयोग इंदौर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना कर रहा है। उन्होंने कहा कोर्ट ने नोटा के प्रचार-प्रसार का आदेश दिया था लेकिन आयोग इसका पालन नहीं कर रहा है।
कलेक्टर मिश्र ने माना उन्हें आदेश की जानकारी नहीं थी, अब देखेंगे। मीडियाकर्मियों ने डीईओ संजय गोयल, पीआरओ मित्तल के वर्षों से यहां जमे होने हवाला देते हुए दोनों को हटाने की मांग की। सिटी प्रेस क्लब ने भी ज्ञापन सौंपा।
दिव्यांग के लिए वाहन
इस बार चुनाव को लेकर कुछ खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं। जैसे मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। वहीं दिव्यांग वोटरों को मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने के लिए प्रशासन वाहन का इंतजाम करेगा।
इसके लिए दिव्यांग वोटरों की सूची बना ली गई है। इसी लिस्ट के अनुसार कर्मचारी उन्हें घरों से लाकर मतदान कराएंगे। इधर पूर्व पार्षद प्रकाश शर्मा ने प्रशासन पर आचार संहिता की आड़ में मूलभूत व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाते हुए कातांराव को शिकायत की है।