- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-06-2026
- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
बादल छंटते ही बढ़ी गर्मी उमस ने किया परेशान
पिछले चार दिनों से आसमान में बादल छाने और ओले एवं पानी गिरने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई थी। गुरुवार सुबह से आसमान साफ होने के बाद तेज धूप निकली जिससे उमस का अहसास हुआ।
दक्षिणी विक्षोभ के कारण तेज गर्मी के बीच अचानक आये मौसम में बदलाव के कारण पिछले 4 दिनों से आसमान में बादल छाने के बाद ओले व बारिश भी हुई। इस कारण पारा लढुक कर 37 डिग्री तक पहुंच गया और मौसम में ठंडक भी घुल गई।
आज सुबह से आसमान साफ होने के कारण तेज धूप निकली और तापमान भी बढ़ गया। मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 न्यूनतम दर्ज किया गया, जबकि हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दर्ज हुई। बारिश के बाद सुबह तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई है और आद्र्रता 8.5 प्रतिशत दर्ज की गई।