- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
अधिकारियों का फेरबदल:पंजीयन विभाग में तबादले, मंजूलता को इंदौर तो ऋतंभरा को उज्जैन भेजा
जिला पंजीयन विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। तबादलों के दौर में जिला पंजीयक मंजूलता पटेल को इंदौर भेजा गया है तो उनके स्थान पर उप-महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर से ऋतंभरा द्विवेदी को उज्जैन पदस्थ किया है। स्वयं के खर्च पर यह पदस्थापना की गई है।
सब रजिस्ट्रार मुक्ता सिसौदिया की उज्जैन में वापसी हुई है। पिछली बार के कार्य अनुभवों को देखते हुए उन्हें इंदौर से उज्जैन की तराना तहसील में भेजा है। वे इंदौर-2 में पदस्थ थीं। पूर्व के अनुभवों को देखते हुए मुक्ता सिसौदिया की सेवाएं भरतपुरी स्थित उपपंजीयक कार्यालय में ली जा सकती है। जिला पंजीयक मंजूलता पटेल द्वारा उज्जैन कार्यालय में दी सेवाओं और रजिस्ट्री कार्यों में सुधार किए जाने के चलते उन्हें वरिष्ठ कार्यालय इंदौर भेजा है।
उनका उज्जैन में तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था। वरिष्ठ सब रजिस्ट्रार एसआर दंडोतिया के खाली पड़े पद पर इंदौर से सुदीप विजय घाटपांडे को पदस्थ किया है। रजिस्ट्री में गड़बड़ी और मकान की बजाए प्लॉट की रजिस्ट्री किए जाने के मामले में दंडोतिया को उज्जैन से हटाया था, उसके बाद से पद रिक्त था। डॉ. अमरेश नायडू को इंदौर-4 से रतलाम भेजा है।