- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
केडी पैलेस पर नर्सिंग का छात्र डूबा, दोस्तों के साथ घूमने गया था, मौत
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स कर रहे शाजापुर निवासी छात्र की केडी पैलेस पर डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ सोमवार शाम को केडी पैलेस पर घूमने गया था। इसी दौरान नहाने चला गया, जिससे गहरी खो में डूबने से उसकी मौत हो गई।
रात में तैराक व पुलिस बल ने युवक को निकाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को भैरवगढ़ पुलिस ने साथी दोस्तों के बयान लेने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि रोहित पिता ब्रजमोहन आंजना 22 साल निवासी पोलायखुर्द जिला शाजापुर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रहा था।
उसके साथ इंजीनियरिंग कर रहे दोस्त जितेंद्र पिता प्रेमनारायण आंजना, संजय पिता आनंदीलाल, टीकम पिता रूपसिंह आंजना थे। उनके बयान लेने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि मना करने के बावजूद रोहित नहाने के लिए गया। यह भी बात सामने आई कि सेल्फी लेने के चलते हादसा हुआ। मामले में भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण पाठक ने बताया छात्रों के बयान लिए हैं। उन्होंने नहाने के दौरान ही हादसा होना बताया।
केडी पैलेस पर हर साल हादसे होते हैं, बच्चों को भी पानी में लेकर उतर जाते हैं
केडी पैलेस पर पथरीली जगह है और झरने की तरह पानी का बहाव लोगों काे आकर्षित करता है लेकिन यहां कई बड़े गड्ढे व कुंड हैं। पानी के कारण इनका अंदाज किसी को नहीं है। अक्सर इसी कारण नहाने वाले हादसे के शिकार हो जाते हैं। भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना के समय भी पुलिस जवान तैनात थे।
इसीलिए छात्र को महज दस मिनट के भीतर निकाल लिया लेकिन उसकी सांस थम चुकी थी। लोगों को दिनभर यही समझाइश पुलिसकर्मी देते हैं कि घूमने आएं पर फोटो व सेल्फी तथा नहाने के चक्कर में पानी में न उतरें। हर साल इसी कारण लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।