- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उन्हेल रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा,4 की मौत
उन्हेल रोड़ पर रात 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।सड़क किनारे खड़े ट्राले में वेन जा घुसी।इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों को मौत हो गई। सभी नीमच के ग्राम आलोटी गरवाडा के रहने वाले थे तथा देवास के सतवास से अपने गांव जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि नीमच के ग्राम आलोटी गरवाडा निवासी कैलाश पुत्र लक्ष्मीनारायण चारण उम्र 42 वर्ष, राहुल पुत्र किशनलाल चारण उम्र 19 वर्ष, कूकाराम पुत्र भग्गाजी भांबी उम्र 32 वर्ष, लालाराम पुत्र शंकरलाल उम्र 48 वर्ष मंगलवार रात को देवास के ग्राम सतवास से कार क्रमांक एमपी 44 सीए 3481 से अपने गांव जा रहे थे।