- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
अधूरे कार्यों पर संभागायुक्त बोले- दिसंबर तक निर्माण पूरे नहीं हुए तो कार्रवाई
उज्जैन | संभाग में सर्व शिक्षा अभियान के 191 निर्माण कार्य स्वीकृति के बाद भी शुरू नहीं हो पाए है जबकि 787 अधूरे हैं। जिले में अधूरे कामों का आंकड़ा 116 व अप्रांरभ कामों की संख्या 09 है। मंगलवार को संभागीय टीएल बैठक में यह जानकारी सामने के आने के बाद संभागायुक्त एमबी ओझा ने कहा कि ये स्थिति ठीक नहीं है। अधूरे व अप्रारंभ कार्य दिसंबर 17 तक पूर्ण कर लिए जाए। अन्यथा जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी और संबंधित एजेंसी से वसूली होगी। संभागायुक्त ने सभी शासकीय कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी बैठक में दिए। संभागायुक्त ने आगर रोड के गड्ढों का जिक्र करते हुए एमपीआरडीसी के अधिकारी को मार्ग दुरूस्त करवाने के लिए कहा।